11 अप्रैल को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी
सूत्रों के मुताबिक, यह स्पेशल सेशन बैसाखी के मौके पर बुलाया जा रहा
फैसले राज्य की राजनीति और प्रशासनिक दिशा पर असर डाल सकते हैं
सभी की नजरें इस बैठक और 13 अप्रैल के स्पेशल सेशन पर टिकी हुई हैं
चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने 11 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है, जो दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी। इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें 13 अप्रैल को होने वाले स्पेशल सेशन को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार इस विशेष सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगी। सूत्रों के मुताबिक, यह स्पेशल सेशन बैसाखी के मौके पर बुलाया जा रहा है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है।
13 अप्रैल के स्पेशल सेशन पर टिकी सभी की नजरें
माना जा रहा है कि सरकार इस दौरान कुछ बड़े ऐलान कर सकती है, जो राज्य की राजनीति और प्रशासनिक दिशा पर असर डाल सकते हैं। कैबिनेट बैठक में एजेंडा तय करने के अलावा संभावित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें इस बैठक और 13 अप्रैल के स्पेशल सेशन पर टिकी हुई हैं। सरकार के इस कदम को बैसाखी के अवसर पर लिए जाने वाले अहम फैसलों के रूप में देखा जा रहा है।

