स्कूल मैनेजमैंट ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी
मुस्तैदी दिखाते हुए स्कूल की चैकिंग करनी शुरू कर दी
सुरक्षा को ध्यान में रखते स्कूल को खाली करवाया गया
हालांकि इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है
मोगा
पंजाब में पटियाला के बाद अब मोगा में स्कूल को धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक मोगा के 3 स्कूलों को धमकियां दी गई हैं। जिसके बाद स्कूल मैनेजमैंट ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को खाली करवा लिया गया है।
बम की धमकी के बाद स्कूल खाली करवाया
स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि बम की धमकी के बाद तुरंत स्कूल को खाली करवा दिया गया है। वहीं बच्चों के पेरेंट्स को फोन कर स्कूल से ले जाने के लिए भी कह दिया गया। पुलिस की टीमे मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।
पटियाला में 12 स्कूलों को मिली हैं धमकियां
बता दें कि मोगा से पहले पटियाला के 12 स्कूलों में भी बम की धमकियां मिली हैं। धमकियां मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्कूल की चैकिंग करनी शुरू कर दी है पर अभी तक कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। हालांकि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

