15 अप्रैल से श्री अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन शुरू

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

554 बैंक शाखाओं में श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा सकेंगे

‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ही होगा रजिस्ट्रेशन

हर दिन सीमित परमिट होंगे जारी, हेल्थ सर्टिफिकेट भी देंगे

6 हफ्ते से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को अनुमति नहीं मिलेगी

नेशनल डेस्क

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा। देशभर की 554 बैंक शाखाओं में श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार रजिस्ट्रेशन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा और हर दिन सीमित परमिट जारी किए जाएंगे। एक जुलाई से 28 अगस्त के बीच अमरनाथ यात्रा होगी।

13 से 70 साल तक के लोग ही पात्र

13 से 70 साल तक के लोग ही यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 6 हफ्ते से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को अनुमति नहीं मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी जरूरी है। साथ ही, 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद बना हेल्थ सर्टिफिकेट भी देना होगा। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *