जालंधर में दोस्तों ने घर जाकर युवक की चाकू मारकर की ह’त्या, सुबह-सुबह पिता को मिला बेटे का शव

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

इस घटना के बाद इलाके लोगों में दहशत का माहौल बन गया है

वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही जांच में जुट गई है पुलिस

सोमवार तड़के सुबह 4 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था

आशू के दोस्तों ने कर दिया लहूलुहान, ज्यादा खून बहने से मौत

जालंधर

जालंधर के रामामंडी थाने के अंतर्गत आने वाले रविदास कालोनी में एक युवक की उसके दोस्तों ने ही चाकू मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान आशु के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि आशू डेढ़ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। पिछले 3 दिनों से वह अपने घर में ही सो रहा था। देर रात इसी दौरान झगड़ा हो गया। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

दोस्तों के साथ किसी बात पर हुई थी बहसबाजी

बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के सुबह 4 बजे आशु अपने घर पर मौजूद था। उसका अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आशू के दोस्तों ने उसके पेट में चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया है और वहां से भाग गए। ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है तरन सिंह और उसकी बुआ के बेटे ने उसकी हत्या की है।

2 दिन से आशू के साथ रह रहे थे उसके दोस्त

मृतक आशू के पिता कन्ना सिद्धू का कहना है कि उसके बेटे के दोस्त दो दिन पहले रात को 11 बजे घर आए थे। कल रात को उन्होंने बेटे को कहा कि वह इन्हें भेज दे, पर बेटे ने कहा कि वह बस आज की रात ही रुकेंगे। इसके बाद उसने आशू को नीचे सोने के लिए कहा, पर उसने मना कर दिया। सुबह 9 बजे जब वह सिलेंडर लेने गए तो देखा कि आशू छत पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *