जालंधर में नाके पर हंगामा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

पुलिस ने सीट बेल्ट न लगाने के कारण रोकी थी कार

पत्नी को तेज दर्द हो रहा था, पुलिस ने उसे रोके रखा

पत्नी तड़पती रही और हालात और भी गंभीर हो गए

मेडिकल दस्तावेज दिखाने के बावजूद अड़े रहे कर्मी

जालंधर

जालंधर में एपीजे स्कूल के पास लगे पुलिस नाके पर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब पुलिस ने एक टैक्सी ड्राइवर की कार रोक ली। युवक अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था और उसने पुलिस से कई बार जाने देने की गुहार लगाई, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। घटना को याद करते हुए युवक भावुक हो गया और कहा कि अगर उसकी पत्नी को कुछ हुआ तो वह जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को नहीं छोड़ेगा।

सीट बेल्ट को लेकर रोकी गई गाड़ी

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार सीट बेल्ट न लगाने के कारण रोकी थी। युवक का कहना है कि उसने चालान काटने के लिए भी कहा, लेकिन उसे तुरंत जाने देने की अपील की, क्योंकि उसकी पत्नी को तेज दर्द हो रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने गाड़ी को रोके रखा, जिससे उसकी पत्नी कार में ही तड़पती रही और हालात और गंभीर होते गए।

वीडियो बनाने के बाद भागे कर्मचारी

युवक ने आरोप लगाया कि उसने मेडिकल दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन पुलिस जांच पर ही अड़ी रही। इस दौरान उसे कुछ पुलिसकर्मियों से शराब की गंध भी आई। जब उसने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो ट्रैफिक अधिकारी ने एक कर्मचारी को वहां से हटा दिया और बाद में खुद भी मौके से चले गए, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *