ख्वाजा आसिफ की पोस्ट के बाद इज़रायल ने पाक रक्षामंत्री को करारा जवाब दिया
इज़रायल के संदेश के बाद पाक रक्षा मंत्री ने अपनी पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी
ये बयान इज़रायल को खत्म करने की मांग जैसा, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता
अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को सीजफायर को लेकर बातचीत होने वाली
नई दिल्ली
पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता करवाने जा रहा है पर इस शांति वार्ता से पहले पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक ऐसा बयान दे दिया है। जिस कारण इज़रायल ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा संदेश लिखा है। इस संदेश के बाद ख्वाजा आसिफ ने डरकर अपनी पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी।
इज़रायल पर लगाया नरसंहार का आरोप
दरअसल पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रतिक्रिया दी। इज़रायल बुराई का प्रतीक है और मानवता के लिए अभिशाप है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है और वहीं लेबनान में नरसंहार। इज़रायल निर्दोष लोगों को मार रहा है। पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान। मेरी दुआ है जिन्होंने ये हालात बनाये वे नरक में जलें।
इज़रायल के विरोध के बाद हटाई पोस्ट
ख्वाजा आसिफ की पोस्ट के बाद इज़रायल ने तुरंत पाक रक्षामंत्री को करारा जवाब दिया है। इज़रायल पीएम ऑफिस ने कहा कि ये बयान इज़रायल को खत्म करने की मांग जैसा है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। खासकर उस देश को जो खुद को शांति वार्ता का मध्यस्थ बता रहा हो।
ख्वाजा आसिफ ने डिलीट कर दी पोस्ट
इज़रायल के बयान के बाद ख्वाजा आसिफ ने पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा लिया है। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को सीजफायर को लेकर अहम बातचीत होने वाली है। यह वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी।

