पंजाब-हिमाचल जोड़ने वाला नेशनल हाईवे अचानक लैंडस्लाइड से हुआ बंद

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है

7 घंटे बाद अभी तक लोगों के लिए खोला नहीं गया

मलबे के ऊपर सड़क पार करने को मजबूर छात्र

लोगों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है

पंजाब डेस्क

पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर देर रात अचानक लैंडस्लाइड होने लगी। इस कारण गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। 7 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक नेशनल हाईवे को लोगों के लिए खोला नहीं गया है।

लैंडस्लाइड के कारण लोग हुए परेशान

लैंडस्लाइड के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं, जिनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की भी बड़ी संख्या गाड़ियां फंसी हुई है। हालात ऐसे हैं कि कुछ कामकाजी लोग और स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर मलबे के ऊपर से सड़क पार करने को मजबूर हैं।

प्रशासन के खिलाफ लोग हुए गुस्सा

गौर हो कि पंजाब में बड़ी संख्या में टूरिस्ट इसी सड़क से भरमौर, डलहौजी, खजियार, धर्मशाला इत्यादि पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं। वीकेंड के कारण टूरिस्ट की संख्या ज्यादा बताई जा रही है जो कि अब सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *