दयानंद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को DMC अस्पताल रेफर किया
आरोपियों को गिरफ्तार करने को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी हो रही है
कोचर मार्किट के पास कुछ लोग धार्मिक यात्रा के लिए बसें तैयार करवा रहे थे
बहसबाजी इतनी बढ़ गई तेज हथियार से हमला कर 3 लोगों को घायल किया
लुधियाना
लुधियाना के सिविल अस्पताल में सुबह-सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के बाहर 2 पक्षों में लड़ाई हो गई। इस फायरिंग की घटना में धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। दयानंद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे DMC अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
धार्मिक यात्रा की बसों को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक कोचर मार्किट के पास कुछ लोग धार्मिक यात्रा के लिए बसें तैयार करवा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आ गए और उनके साथ बहस करने लगे। देखते ही देखते बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर 3 लोगों को घायल कर दिया।
पीछा कर अस्पताल के बाहर चलाई गोलियां
इसके बाद हमलावरों ने ईलाज करवाने जा रहे घायल लोगों का पीछा किया और गोलियां चला दी। हमलावरों ने करीब 3 राउंड गोलियां चलाई। जिसमें धर्मेंद्र के पैर में गोली लगी और वहीं पर गिर पड़ा। जिसके बाद उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।

