इलेक्शन कमिशन ने यूपी की SIR लिस्ट की जारी

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाता करीब 51 करोड़ थे

6 करोड़ वोटर्स के नाम काटे गए, जिससे संख्या 44.92 करोड़ रह गई

घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवाकर वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है

जिनकी मौत हो चुकी या जो शिफ्ट हो चुके हैं, उनके नाम हटाए जाते हैं

नई दिल्ली

इलेक्शन कमिशन के स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के दूसरे तरण में यूपी की फाइनल लिस्ट सामने आ गई है। SIR लिस्ट के मुताबिक 2.04 करोड़ नाम कट गए हैं, जिससे अब 13.39 करोड़ वोटर्स ही यूपी में रह गए हैं। अब तक इलेक्शन कमिशन 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की लिस्ट जारी कर चुकी है। SIR के दूसरे फेज में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा समेत पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश की गई है। पिछले साल 27 अक्टूबर को SIR शुरू होने से पहले 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मतदाता करीब 51 करोड़ थे। फाइनल लिस्ट के बाद यह संख्या 44.92 करोड़ रह गई।

जानें क्या है SIR और क्यों करवाया जा रहा

इलेक्शन कमिशन की एक प्रक्रिया है। इसमें घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवाकर वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। 18 साल से ज्यादा के नए वोटरों को जोड़ा जाता है। जिनकी मौत हो चुकी है या जो दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं, उनके नाम हटाए जाते हैं। नाम, पते में गलतियों को भी ठीक किया जाता है। 1951 से लेकर 2004 तक का SIR हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। डेथ के बाद भी नाम रहना। विदेशी नागरिकों का नाम सूची में आ जाने पर हटाना। कोई भी वोटर लिस्ट में न छूटे और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *