कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में की जिला प्रधानों की नियुक्तियां, देर रात लिस्ट जारी

देश पॉलिटिक्स
Spread the love

 

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर के जिला प्रधानों के नामों की घोषणा कर दी है। संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी की मजबूती के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। हिमाचल प्रदेश के 11 जिला प्रधान और जेएंडके के 21 जिला प्रधानों की लिस्ट जारी की गई है।


पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इन सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए जिला स्तर पर अब्जर्बर लगाए गए थे। जिन्होंने इन जिलों में जाकर पदाधिकारियों के नाम को फाइनल करने से पहले सीनियर लीडर्स और लोकल सर्वे करवाने के बाद इन सभी नियुक्त पदाधिकारियों से बातचीत के बाद फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *