कोरोना महामारी में मददगार बनकर उभरा JCL, आज बन रहा लोगों की आवाज

आज की ताजा खबर प्रशासन
Spread the love

जालंधर, 2020 में जब लोग जानलेवा कोरोना महामारी में फंस कर अपनी जानें गवां रहे थे, खून के रिश्तों ने अपनों से दूरी बना ली थी। मरने वालों को अग्नि तक भेंट देने के लिए कोई आगे नहीं आता था। तब इसी दौरान एक चैनल का जन्म हुआ। जोकि महामारी के दौरान लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए मददगार बनकर पहुंचा।

राशन से लेकर दवाइयां तक लोगों के घरों तक पहुंचाई, बल्कि प्रशासन और पुलिस का भी इस संकट की घड़ी में पूरा साथ दिया। जिसका नाम जालंधर सिटी लाइव है। जिसने इस आपता को अवसर में बदला और लोगों के हीरो की तरह उभरे। जिसके मालिक रमेश नैय्यर ने लोगों की सेवा के लिए अपनी जान और अपने परिवार तक की परवाह तक नहीं की। वह दिन रात लोगों की सेवा में जुटे रहे।

जेसीएल के नाम से आज लोगों की आवाज बना हुआ है। इस चैनल की कोई एक खासियत हो तो बताऊं। इस चैनल ने ऐसे-ऐसे काम किए हैं, जिनकी लिस्ट बहुत लंबी है। सेवा भावना से शुरू हुआ यह चैनल आज भी लोगों की समस्याओ को प्रमुखता से उठाने में सबसे आगे है। थैलेसीमिक बच्चों को ब्लड अरेंज करवाने का भी महत्वपूर्ण काम कोरोना के दौरान किया गया। जिसके लिए उनको सहारना भी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *