बैसाखी उत्सव में सम्मानित हुई शेखां एसोसिएशन

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

संस्कृति, परंपरा और एकजुटता से भरपूर रहा बैसाखी उत्सव

समारोह में आमंत्रित करना एसोसिएशन के लिए गर्व की बात

सभी को एक मंच पर जोड़ा, आपसी भाईचारे का संदेश दिया

सम्मान और अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा : रिप्पी

नई दिल्ली

दिल्ली में 12 अप्रैल 2026 को आयोजित बैसाखी उत्सव के दौरान शेखां एसोसिएशन को एक विशेष सम्मान मिला। दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल Vinai Kumar Saxena द्वारा इस समारोह में आमंत्रित किया जाना एसोसिएशन के लिए गर्व की बात रही। इस अवसर पर शेखां एसोसिएशन के चेयरमैन जसप्रीत सिंह रिप्पी ने उपराज्यपाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निमंत्रण उनके लिए बेहद सम्मानजनक और यादगार अनुभव रहा।

बैसाखी उत्सव ने सभी को एक मंच पर जोड़ा

समारोह के दौरान जसप्रीत सिंह रिप्पी को उपराज्यपाल के पूज्य पिता स. तेजा सिंह समुंद्री की एक विशेष और अर्थपूर्ण पेंटिंग भेंट करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।संस्कृति, परंपरा और एकजुटता से भरपूर इस बैसाखी उत्सव ने सभी को एक मंच पर जोड़ा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जसप्रीत सिंह रिप्पी ने कहा कि यह सम्मान और अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा, जिसे वे जीवनभर संजोकर रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *