मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, मौके से फरार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उनकी हालत गंभीर है
हादसा करीब रात डेढ़ बजे हुआ, जत्था पैदल बहुचराजी माता मंदिर में जा रहा था
दर्शन करने के बाद राजबाई मानी का झंडा फहराने के लिए विरामगाम जा रहे थे
नेशनल डेस्क
गुजरात के सुरेंद्रनगर में नेशनल हाईवे पर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु
हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि हादसा करीब रात डेढ़ बजे हुआ है। श्रद्धालुओं का एक जत्था पैदल राजकोट के बहुचराजी माता मंदिर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को कुचल दिया। जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं सड़क किनारे एक डंपर ड्राइवर की भी मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
राजकोट के दत्ता गांव से ठाकर के दर्शन करने के बाद राजबाई मानी का झंडा फहराने के लिए विरामगाम जा रहे थे। सभी लोग सड़क किनारे चल रहे थे। तभी लखतर-विरामगाम हाईवे पर फुल स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने पीछे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। भागने की कोशिश में ट्रक ड्राइवर पकड़ा गया।

