जालंधर में तेज रफ्तार बना काल

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

मलसियां लोहियां रोड पर भीषण हादसा, एक दंपति बुरी तरह से घायल

वहीं इस सड़क हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया

मृतक राहुल के पिता गुरमेज के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

टक्कर के बाद राहुल की बाइक का बैलेंस बिगड़ा और दोनों नीचे गिर गए

जालंधर

जालंधर में मलसियां-लोहियां रोड पर भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक दंपति बुरी तरह से घायल हो गया। मृतकों की पहचान राहुल (32 साल) और मोहित (22 साल) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल कालाराम और उनकी पत्नी रानी को नकोदर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक राहुल के पिता गुरमेज के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बाइक से टक्कर के बाद ट्राली के नीचे आए

जानकारी के मुताबिक राहुल और मोहित बाइक पर सवार होकर लोहियां से नकोदर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मलसियां रोड पर पीएनबी बैंक के पास सामने से आ बाइक पर आ रहे लतीफ अली से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद राहुल की बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों नीचे गिर गए। इसी दौरान वे रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गए और जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *