यह छुट्टी बैसाखी को ध्यान में रखकर सरकार ने की है
बैसाखी पर्व का सिख धर्म में विशेष धार्मिक महत्व भी है
कईं जगह मेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी
संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर जयंती भी मनाई जाएगी
पंजाब में मंगलवार 14 अप्रैल को सरकारी छुट्टी रहेगी। जिस कारण राज्य में सभी स्कूल-कॉलेज व सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे और कोई काम नहीं होगा। यह छुट्टी बैसाखी को ध्यान में रखकर सरकार ने की है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। वहीं इस दिन संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी मनाई जाएगी। लोगों को कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा और श्रद्धापूर्वक दिवस मनाया जाएगा।
पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा बैसाखी का पर्व
इसके अलावा 14 अप्रैल को पंजाब में एक और महत्वपूर्ण सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन बैसाखी का पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। बैसाखी न केवल फसल कटाई का त्योहार है, बल्कि सिख धर्म में इसका विशेष धार्मिक महत्व भी है। इसी दिन कई स्थानों पर मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहता है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी मनाई जाएगी
14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भी मनाई जाती है, जो भारतीय संविधान के निर्माता थे। इस अवसर पर पूरे राज्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रहने के कारण लोग इस दिन को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनाते हैं। लगातार मिल रही इन छुट्टियों से लोगों को कुछ राहत भी मिलेगी।

