जालंधर के नामी ए.पी.जे. स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

बी.एम.सी. चौक स्थित स्कूल को यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई

हरकत में आया स्कूल प्रबंधन और छात्रों को छुट्टी देकर घर भेजा गया

धमकी की खबर फैलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर और आसपास क्षेत्र की जांच शुरू

जालंधर।

जालंधर के प्रसिद्ध ए.पी.जे. स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बी.एम.सी. चौक स्थित स्कूल को यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन हरकत में आ गया और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत सभी छात्रों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।

अफरा-तफरी का माहौल है

धमकी की खबर फैलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्कूल के बाहर अभिभावकों की भीड़ लग गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी गई है ताकि किसी भी खतरे को समय रहते टाला जा सके।

हर पहलू की बारीकी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस, प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *