जालंधर में सुबह-सुबह बड़ी Raid

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में कार्रवाई

एलपीयू, लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर में छापेमारी

अशोक मित्तल के परिवार से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों की भी जांच की

जांच में अशोक मित्तल के भाई रमेश मित्तल और नरेश मित्तल के ठिकाने भी शामिल हैं

जालंधर

जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पंजाब के राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अशोक मित्तल के घर ईडी की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में की जा रही है। छापेमारी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर समेत कई स्थानों पर जारी है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

घर के बाहर सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात

जानकारी के अनुसार दिल्ली से सुबह करीब 9 बजे ईडी की टीम लवली प्नोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अशोक मित्तल के जालंधर स्थित उनके निवास पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के बाहर सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, उनके परिवार से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों की भी जांच की जा रही है, जिनमें उनके भाई रमेश मित्तल और नरेश मित्तल के ठिकाने शामिल हैं। गौरतलब है कि हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *