मोहाली में दर्दनाक हादसा

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

मां के साथ बाजार जा रही थी अचानक हाथ छूट गया

सड़क पर गिरी तभी पीछे से आ रही कार ने कुचला

घटना के तुरंत बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया

इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है

मोहाली

मोहाली के फेज-1 इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक कार के नीचे आने से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के तुरंत बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

जानकारी अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान अनुश्का के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका हाथ छूट गया और वह सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे कुचल दिया। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *