साल 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं राम रहीम
इस बार डेरा प्रमुख 30 दिनों के लिए जेल से बाहर आ रहा है
पहले जनवरी-फरवरी में 40 दिन की पैरोल काटकर लौटे थे
साल 2020 से जनवरी 2026 तक कई बार पैरोल और फरलो
नेशनल डेस्क
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है. राम रहीम साल 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं. इस बार डेरा प्रमुख 30 दिनों के लिए जेल से बाहर आ रहा है। बता दें कि 16वीं बार उस पैरोल व फरलो मिली है। इसी साल जनवरी-फरवरी में 40 दिन की पैरोल काट जेल लौटा था। साल 2020 से जनवरी 2026 तक राम रहीम को अब तक कई बार पैरोल और फरलो मिल चुका है.
जेल से रिहा होकर सिरसा पहुंचा काफिला
26 मई मंगलवार सुबह 6.30 बजे राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा हुआ। सुबह करीब सवा 9 बजे वह टोयोटा लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर लेजेंडर और दो पुलिस वैन समेत 8 गाड़ियां के काफिले के साथ सिरसा पहुंचा। सुरक्षा कारणों और स्थानीय कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, राम रहीम को सीधे सिरसा डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के लिए रवाना किया गया है. इनमें से कुछ गाड़ियां रास्ते में शामिल हुईं।


