उस समय वहां करीब 50 से ज्यादा लोग फूड स्टॉल्स पर खाना-पीना कर रहे थे
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही और फरार आरोपियों की तलाश जारी
हादसे के समय ऑडी कार की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा थी
कार डिवाइडर से टकराई और फिर सीधे किनारे लगी फूड स्टॉल्स में जा घुसी
हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे और बताया जा रहा कि सभी नशे में थे
नेशनल डेस्क
जयपुर के मानसरोवर इलाके में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने शहर को हिला कर रख दिया। पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के खराबास सर्किल पर रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को कुचल दिया। उस समय वहां करीब 50 से ज्यादा लोग फूड स्टॉल्स पर खाना-पीना कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा
जानकारी के अनुसार ऑडी कार की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा थी। तेज गति के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सीधे सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में जा घुसी। हादसे में करीब 16 लोग इसकी चपेट में आ गए। अंत में कार एक पेड़ से टकराकर रुकी।
एक युवक की मौके पर ही मौत, चार गंभीर
इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया।
सड़क पर दो कारों के बीच रेस चल रही थी
पुलिस जांच में सामने आया है कि सड़क पर दो कारों के बीच रेस चल रही थी। ऑडी कार चूरू निवासी दिनेश रणवां चला रहा था, जो बेहद लापरवाही से गाड़ी दौड़ा रहा था। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे और बताया जा रहा है कि सभी नशे में थे।
जयपुर पुलिस का एक सिपाही भी शामिल
दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कार में सवार एक युवक पप्पू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसने बताया कि कार दिनेश रणवां चला रहा था। हादसे के बाद तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनमें जयपुर पुलिस का एक सिपाही भी शामिल बताया जा रहा है।

