राजा वड़िंग भड़के- सीएम मान से पूछा, अगर भाजपा जिम्मेदार है, तो कार्रवाई क्यों नहीं?

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए, बोले- पंजाब को अपनी गंदी राजनीतिक खेलों का मैदान न बनाया जाए

वड़िंग ने जालंधर और अमृतसर में धमाकों की निंदा की, कानून-व्यवस्था पर पूरी तरह नाकामी के लिए आप सरकार को घेरा

चंडीगढ़, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा करते हुए, राज्य में मुश्किल से कायम हुई शांति को खतरे के प्रति आगाह किया है।

वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान का हवाला देते हुए, कि ये धमाके भारतीय जनता पार्टी की ओर से करवाए गए हैं, पूछा कि अगर इन्हें पता है कि इसके पीछे कौन है, तो ये कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि आप पंजाब को अपनी गंदी राजनीतिक खेलों का मैदान क्यों बनाना चाहते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

सीएम मान के आरोपों का जवाब दे केंद्र सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देते हुए, कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व और केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए, क्योंकि ये आरोप एक राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए हैं।

पंजाब के दुश्मनों को लोग माफ नहीं करेंगे

उन्होंने चेतावनी देते हुए, कहा कि जो कोई भी इसके पीछे है, वह पंजाब का दुश्मन है और पंजाब के लोग उसे कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले चुनावों के बाद जब कांग्रेस सरकार बनेगी, तो पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और जिम्मेदार लोगों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

कानून व्यवस्था बनाए रखने में आप सरकार

उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की तीखी आलोचना की है और कहा कि इसके शासन में बार-बार होने वाले धमाके आम बात बन गए हैं।

ऐसे गंभीर खतरे को हल्के में न लें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि ऐसे गंभीर खतरे को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने कहा कि बड़ी कुर्बानी देकर पंजाब में मुश्किल से स्थापित हुई शांति दांव पर है और इसे व्यर्थ न गंवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *