मीडिया में चल रही सभी खबरों पर पूर्ण विराम लगा
इस फैसले के बाद पंजाब में सियासत काफी गरमाई
राघव चड्ढा ने आप पार्टी पर काफी सवाल उठाए थे
पूरे मामले को विस चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा
पंजाब डेस्क
राघव चड्ढा ने अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें कोई जेड प्लस सुरक्षा नहीं दी है। उनके इस बयान के बाद मीडिया में चल रही उन सभी खबरों पर पूर्ण विराम लग गया है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा को छीन लिया है। इस फैसले के बाद पंजाब में सियासत गरमा गई है क्योंकि सुबह ही आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर रेड की गई है।
चड्ढा को हटाकर बनाया था डिप्टी लीडर
आपको बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर का पद छीनकर अशोक मित्तल को दे दिया था। जिसके बाद राघव चड्ढा ने आप पर काफी सवाल उठाए थे और वहीं अब उनकी सुरक्षा भी वापिस ले ली गई है। अब इस पूरे मामले को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

