केंद्रीय सुरक्षा बलों ने पूरे घर में घेरा डाल लिया है
किसी को अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है
बतौर एक ज़िम्मेदार नागरिक पूरा सहयोग करुंगा
पूरे देश में डराने और धमकाने की राजनीति : CM
सत्ता के लिए ओछी राजनीति कर रहे : केजरीवाल
लुधियाना
पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की टीम रेड कर रही है। सुबह 7 बजे से ही ईडी की टीम उनके लुधियाना के घर में रेड कर रही है। केंद्रीय सुरक्षा बलों ने पूरे घर को घेर लिया है और किसी को अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है। अब इस मामले पर संजीव अरोड़ा का बयान सामने आया है। संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मेरे घर में ईडी द्वारा एक कार्रवाई की गई है। एक ज़िम्मेदार नागरिक के तौर पर, मैं एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और विश्वास है कि सत्य की ही जीत होगी।
यह लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही : CM
वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पूरे देश में इस समय डराने और धमकाने की राजनीति चल रही है। यह लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही है। बीजेपी ने 2027 के चुनावों की तैयारी कर दी है। बीजेपी लोगों के साथ नहीं बल्कि ED, CBI और EC के जरिए चुनाव जीतती है।
केजरीवाल ने PM मोदी पर साधा निशाना
वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते लिखा कि आम आदमी पार्टी के नेता के यहां तीन दिन में ये दूसरी ED की रेड है। क्या प्रधानमंत्री जी बताएंगे कि अभी तक “आप” नेताओं के यहां जो इतनी सारी अनगिनत रेड की हैं, उनमे कितना काला पैसा मिला? एक रुपया भी मिला? पूरा देश देख रहा है कि आप सत्ता के लिए कितनी ओछी राजनीति कर रहे हैं।

