जीटीबी नगर स्थित एक बड़े कारोबारी के घर पर छापा मारा
टीम सुबह से मौजूद और अहम दस्तावेजों की जांच कर रही
किसी को भी अंदर-बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही
ईडी की टीम ने संजीव अरोड़ा के आवास पर भी दबिश दी
जालंधर
जालंधर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीटीबी नगर स्थित एक बड़े कारोबारी के घर पर छापा मारा। टीम सुबह से ही घर के अंदर मौजूद है और अहम दस्तावेजों की जांच कर रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के चलते किसी को भी अंदर-बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का करीबी
जानकारी के अनुसार, जिस कारोबारी के यहां रेड की गई है, उसे एक प्रभावशाली व्यक्ति और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का करीबी बताया जा रहा है। इसी कड़ी में ईडी की टीम ने संजीव अरोड़ा के आवास पर भी दबिश दी है। दोनों जगहों पर एक साथ चल रही कार्रवाई से इलाके में हलचल तेज हो गई है।
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कार्रवाई
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लैंड फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

