हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

आज की ताजा खबर देश पंजाब
Spread the love

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी किया

सभी मामलों की सुनवाई असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) अवधि 22 अप्रैल को खत्म

NSA हटने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी

पंजाब डेस्क

पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को फिलहाल पंजाब नहीं लाया जाएगा। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ चल रहे सभी मामलों की सुनवाई असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से ही होगी। अमृतपाल सिंह पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की अवधि 22 अप्रैल को खत्म हो रही है।

अमृतपाल सिंह के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज

पंजाब सरकार ने इसे आगे न बढ़ाने का फैसला किया है, लेकिन कोर्ट से अपील की थी कि NSA खत्म होने के बाद भी उन्हें असम की जेल में ही रखा जाए, क्योंकि पंजाब लाने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। सरकार ने यह भी बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज हैं। NSA हटने के बावजूद इन मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और सभी केसों का ट्रायल चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *