पंजाब और चंडीगढ़ में लोगों को सताने लगी गर्मी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

राज्य के तापमान सामान्य के करीब, औसत में 2.3 डिग्री की कमी

24 घंटों में केवल अमृतसर में हल्की बूंदाबांदी (ट्रेस) दर्ज की गई है

होशियारपुर, लुधियाना और जालंधर में बारिश सामान्य से कम रही

चंडीगढ़

पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का असर बढ़ने लगा है और आने वाले 7 दिनों तक मौसम के ज्यादातर सूखा रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के औसत तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आई है, जिससे यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 1.4 डिग्री गिरा है। दूसरी ओर फाजिल्का के जलालाबाद क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे करीब 15 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई।

अमृतसर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज

बारिश की बात करें तो बीते 24 घंटों में केवल अमृतसर में हल्की बूंदाबांदी (ट्रेस) दर्ज की गई, जबकि बाकी जिलों में मौसम पूरी तरह सूखा रहा। शनिवार को बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है, लेकिन 19 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

तापमान 33 से 38° के बीच दर्ज

राज्य के 13 जिलों में तापमान 33 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। अमृतसर में 34.8 डिग्री के साथ सबसे अधिक 3.2 डिग्री की गिरावट हुई, जबकि लुधियाना में तापमान 36.6 डिग्री रहा और 3.0 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पटियाला में 37.3 डिग्री और बठिंडा में 37.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

जालंधर में बारिश सामान्य से कम

इसके अलावा मोहाली में तापमान 36.0 डिग्री, होशियारपुर में 34.9 डिग्री और रूपनगर में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 1 मार्च से 17 अप्रैल के बीच राज्य में औसतन 179 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। फिरोजपुर में 183 प्रतिशत और फाजिल्का में 167 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई, जबकि होशियारपुर, लुधियाना और जालंधर में बारिश सामान्य से कम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *