Canada में पंजाबी स्टूडेंट्स पर मंडराया डिपोर्टेशन का खतरा

आज की ताजा खबर देश विदेश
Spread the love

C-12 बिल पास होने के बाद 30 हजार शरणार्थियों को नोटिस जारी

इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने नए बिल में शरणार्थियों की मान्यता खत्म की

सरकार से वर्क परमिट खत्म न करने व डिपोर्टेशन न करने की मांग

सालाना डेढ़ लाख स्टूडेंट्स कनाडा के कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं

नई दिल्ली

कनाडा में नया इमिग्रेशन बिल पास हो गया है। इस बिल के पास होने से कनाडा में रह रहे 9 हजार से ज्यादा पंजाबियों पर डिपोर्ट का खतरा मंडरा रहा है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने C-12 बिल पास होने के बाद 30 हजार शरणार्थियों को नोटिस जारी किए हैं। क्योंकि नए बिल में शरणार्थियों की मान्यता खत्म कर दी गई है।

पंजाबी स्टूडेंट्स ने विनिपेग में किया प्रदर्शन

इस बिल के विरोध में कनाडा में पंजाबी स्टूडेंट्स ने विनिपेग में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हाथ में लिए बैनर लिए स्टूडेंट्स ने सरकार से वर्क परमिट खत्म न करने और डिपोर्टेशन न करने की मांग की है। बता दें कि कनाडा सरकार की तरफ से वर्क परमिट खत्म हो चुके और शरणार्थी के तौर पर रह रहे स्टूडेंट्स को दिए नोटिस में कहा है कि वो अपनी अयोग्यता का आधार स्पष्ट करें।

डेढ़ लाख पंजाबी स्टूडेंट्स लेते हैं एडमिशन

पंजाब से सालाना डेढ़ लाख स्टूडेंट्स कनाडा के कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं। कोर्स पूरा होने पर इनको वर्क परमिट मिलता है। वर्क परमिट खत्म होने पर ये शरणार्थी के लिए अप्लाई करते और सालों तक काम करते रहते थे। लेकिन अब इन्हें 1 साल में अप्लाई करना होगा, नहीं तो डिपोर्ट हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *