बीएनएस की धारा 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज
फिलहाल कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है
70 से अधिक आपराधिक मामले और गैंग में 300 से ज्यादा सदस्य हैं सक्रिय
17 अप्रैल 26 को मोबाइल पर +92-3061335479 से व्हाट्सएप कॉल आई
लुधियाना
पंजाब के लुधियाना में गैंगस्टर के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कॉल डिटेल और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने साल 2022 में अर्श डल्ला को आतंकी घोषित किया था। उस पर देशभर में 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके गैंग में 300 से ज्यादा सदस्य सक्रिय बताए जाते हैं।
विदेशी नंबर से कॉल कर परिवार को डराया
शिकायतकर्ता तकदीर सिंह और कुलदीप सिंह (पुत्र परमिंदर सिंह), निवासी बाड़ेवाल, लुधियाना ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति अर्श डल्ला के नाम पर फेसबुक पर लाइव आकर उनके परिवार को धमका रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल 2026 को मोबाइल पर विदेशी नंबर (+92-3061335479) से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें करीब 1 मिनट 11 सेकंड तक धमकियां दी गईं।

