Babbu Mann के शो को लेकर पाक इंफ्लूएंसर ने लगाए गंभीर आरोप

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान के जर्मनी शो में महिला ने जमकर किया हंगामा

वीडियो शेयर कर सिक्योरिटी गार्ड पर गंभीर आरोप, बोली – मेरा दिल टूट गया

मैं बब्बू मान की डाइहार्ट फैन हूं, मैं जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में उनसे मिलने गई थी

शो के दौरान गार्ड ने मुझे गलत ढंग से छुआ, जिस वजह से उनसे मिल नहीं पाई

यह लाइव कॉन्सर्ट 6 अप्रैल, 2026 की रात को जर्मनी में आयोजित किया गया था

पंजाब डेस्क

मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान के जर्मनी शो में एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने वीडियो शेयर करते हुए सिक्योरिटी गार्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बब्बू मान से इंसाफ की गुहार लगाई है।

पाक इंफ्लूएंसर ने वीडियो जारी कर लगाए आरोप

पाक इंफ्लूएंसर अलीजा सहर ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं बब्बू मान की डाइहार्ट फैन हूं। मैं जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में उनसे मिलने गई थी। पर इस दौरान शो के दौरान उनके सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे गलत ढंग से छुआ। जिस वजह से मैं उनसे मिल नहीं पाई और मेरा दिल टूट गया। यह कहते-कहते वह रोने लगती है।

शो में हंगामे को लेकर नहीं आई कोई जानकारी

बब्बू मान ने शो में हुए किसी भी हंगामे के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। पंजाबी गायक का यह लाइव कॉन्सर्ट 6 अप्रैल, 2026 की रात को जर्मनी में आयोजित किया गया था। यह शो उनके यूरोप टूर का एक प्रमुख हिस्सा था, जिसमें हजारों की संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *