घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है
आरोपी घर के बाहर 3 गाड़ियों को आग लगा देता है
वहीं भारतीयों के बीच में डर का माहौल पैदा हो गया
वहीं इस दौरान दीवार पर गो बैक के नारे भी लिखे गए
पंजाब डेस्क
कनाडा के ओंटारियों में हमलावरों ने एक पंजाबी नौजवान को निशाना बनाया है। हमलावरों ने नौजवान के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें हमलावर गाड़ियों को आग लगाते हुए दिख रहा है। इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले भारतीय समुदाय के बीच में डर का माहौल पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि यह जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।
आग लगाते समय झुलसा आरोपी
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी घर के बाहर खड़ी 3 गाड़ियों को आग लगा देता है। गाड़ी को आग लगाने के दौरान एक आरोपी खुद भी आग की चपेट में आ जाता है और वह बचने के लिए भागने लगता है। जबकि उसका दूसरा साथी आग बुझाने में मदद करता है। इस दौरान दीवार पर गो बैक के नारे भी लिखे गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

