Sonam Bajwa की पंजाबी फिल्म Pitta Siyapa पर रोक

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

चंडीगढ़ कोर्ट ने फिल्म रिलीज पर रोक लगा दी है

कोर्ट ने रोक कॉपीराइट विवाद के चलते लगाई है

अब मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी

फिल्म का ट्रेलर 27 मार्च 2026 को रिलीज किया

पंजाब डेस्क

पंजाबी एक्ट्रैस सोनम बाजवा की अपकमिंग फिल्म पिट्ट सियापा विवादों में घिर गई है। चंडीगढ़ कोर्ट ने फिल्म रिलीज पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह रोक कॉपीराइट विवाद के चलते लगाई है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

27 मार्च को फिल्म का ट्रेलर हुआ था रिलीज़

पिट्ट सियापा फिल्म का ट्रेलर 27 मार्च 2026 को रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद ही फिल्म लेखक राजन नंदन को पता चला इस फिल्म की कहानी उनकी फिल्म से काफी ज्यादा मिलती जुलती है। जिसके बाद 1 अप्रैल को फिल्म को लेकर लीगल नोटिस भेज दिया।

2021 में स्क्रिप्ट रजिस्टर करवाने का दावा

उन्होंने बताया कि इस स्क्रिप्ट को साल 2021 में रजिस्टर कराया गया था। मामले को बढ़ता देख उन्होंने कॉपीराइट को लेकर चंडीगढ़ कोर्ट में याचिका दायर कर दी। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *