देश में फिर बजा चुनावी बिगुल, 10 राज्यों की राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान

आज की ताजा खबर
Spread the love

37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान

16 मार्च को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे भी सामने आएंगे

राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी

वहीं, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026

ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही

नेशनल डेस्क

इलेक्शन कमिशन ने 10 राज्यों में होने वाली 37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इलेक्शन कमिशन ने बताया कि 16 मार्च को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे भी सामने आएंगे।

राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल

राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है। नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है। वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और गिनती शाम 5 बजे शुरू होगी।

इन राज्यों में खाली हैं सीटें

बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *