लुधियाना ड्रम हत्याकांड सुलझा, दोस्त और उसकी पत्नी गिरफ्तार, स्कूल के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था शव

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

मृतक की पहचान दविंदरपाल के रूप में हुई, जो लुधियाना की भारती कॉलोनी का रहने वाला था

कंप्यूटर इंजीनियर था और पांच महीनों से मुंबई में मशीनों से जुड़े काम की देखरेख कर रहा था

यह मामला तब खुला जब एक राहगीर ने खाली प्लॉट में पड़े ड्रम को देखा और पुलिस को सूचना दी

मौके पर पुलिस ने ड्रम में ठूंस-ठूंस कर भरे शव के टुकड़ों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

लुधियाना

पंजाब के लुधियाना में ड्रम के अंदर टुकड़ों में मिले युवक के शव के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में दविंदरपाल के दोस्त शेरा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने दविंदरपाल की हत्या करने के बाद आरी से शव के टुकड़े किए और उन्हें एक ड्रम में भरकर जालंधर बाइपास के पास सेक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी साजिश और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

मुंबई में मशीनों से जुड़े काम की देखरेख कर रहा था दविंदरपाल

मृतक की पहचान दविंदरपाल के रूप में हुई है, जो लुधियाना की भारती कॉलोनी का रहने वाला था और दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था। दविंदरपाल कंप्यूटर इंजीनियर था और पिछले पांच महीनों से मुंबई में मशीनों से जुड़े काम की देखरेख कर रहा था।

राहगीर ने खाली प्लॉट में ड्रम को देखा और पुलिस को सूचना दी

यह मामला तब सामने आया जब एक राहगीर ने खाली प्लॉट में पड़े ड्रम को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम में ठूंस-ठूंस कर भरे शव के टुकड़ों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों द्वारा इस सनसनीखेज मामले को लेकर प्रेस वार्ता किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *