पंजाब में अकेले मैदान में उतरेगी भारतीय जनता पार्टी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

इस बार किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी

महिलाओं का बड़ा वर्ग पार्टी के साथ जुड़ रहा है

भाजपा लगातार पकड़ मजबूत करने में लगी हुई

2027 के चुनावों में नया रूप देखने को मिलेगा

पंजाब डेस्क

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उनका दावा है कि महिलाओं का बड़ा वर्ग पार्टी के साथ जुड़ रहा है, जिसका असर चुनाव में दिखेगा।

पंजाब में पार्टी को कई चुनौतियां मिली

उन्होंने यह भी माना कि पंजाब में पार्टी को कई चुनौतियां मिली हैं, लेकिन भाजपा लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है। उनका कहना है कि 2027 के चुनावों में लोगों को पार्टी का नया रूप देखने को मिलेगा। भाजपा को भरोसा है कि आने वाले समय में वह पंजाब की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *