जालंधर नगर निगम प्रशासन एक्शन में

Others
Spread the love

कर्मचारियों की तरफ स्ट्रीट वेंडरों की फीस वसूली का विरोध किया था

इनके अलावा 4 क्लर्क, 2 बेलदार और 9 सफाई सेवकों को बदला गया

कर्मचारियों को दोपहर 12 बजे तक ‘अमला ब्रांच’ में रिपोर्ट करनी होगी

निगम नंबर प्लेट लगाने का काम आउटसोर्स के जरिए पूरा करवाएगा

जालंधर

जालंधर नगर निगम प्रशासन ने एक्शन लेते हुे तहबाजारी ब्रांच के सुपरिटेंडेंट समेत 21 कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया है। प्रशासन ने यह एक्शन कर्मचारियों की तरफ स्ट्रीट वेंडरों की फीस वसूली का विरोध किया था। विरोध के चलते कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। जिस कारण यह फैसला लिया गया है। मेयर विनीत धीर के मुताबिक ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों में सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह, 3 इंस्पेक्टर (जानकराज बाहरी, राकेश हंस, नीरज साही) और जूनियर सहायक हितेश नाहर शामिल हैं।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

इनके अलावा 4 क्लर्क, 2 बेलदार और 9 सफाई सेवकों को भी बदला गया है। सभी ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों को वीरवार दोपहर 12 बजे तक ‘अमला ब्रांच’ में रिपोर्ट करनी होगी। मेयर विनीत धीर ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की जायज मांगें मानी जाएंगी, लेकिन भ्रष्टाचार रोकने और कामकाज में सुधार के लिए सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि निगम जल्द ही नंबर प्लेट लगाने का काम आउटसोर्स के जरिए पूरा करवाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *