पंजाब में मई के अंत तक कराए जा सकते है नगर निगम चुनाव

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

चुनाव की तारीखों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं

राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है

50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए होगी आरक्षित

वार्डों का विभाजन और आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी

पंजाब डेस्क।

पंजाब की राजनीति एक बार फिर गर्मागर्म होने वाली है, क्योंकि राज्य के 9 महत्वपूर्ण नगर निगमों में चुनाव कराने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये चुनाव मई के अंत तक आयोजित किए जा सकते हैं। चुनाव की तारीखों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि 24 मई को मतदान के संभावित दिन के रूप में विचार किया जा रहा है।

अंतिम घोषणा जल्द करेगा राज्य चुनाव आयोग

इस संबंध में अंतिम घोषणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा ही की जाएगी। जिन नगर निगमों में चुनाव होने की संभावना है उनमें अबोहर, मोहाली, होशियारपुर, बठिंडा, बटाला, बरनाला, पठानकोट, मोगा और कपूरथला शामिल हैं। इन सभी शहरों में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।

50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

इस चुनाव को खास बनाने वाला एक अहम फैसला महिलाओं के लिए आरक्षण है। सरकार ने फैसला किया है कि कुल सीटों में से आधी सीटें यानी 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके साथ ही, चुनाव से पहले वार्डों के विभाजन और आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *