बड़ी खबर
बिजली कटौती पर रोक लगाने के लिए पावरकॉम ने सख्त निर्देश जारी किए
30 अप्रैल तक 11 केवी और उससे ऊपर के सभी कार्यों पर रोक लगाई है
अब बिना जोनल ऑफिस की लिखित अनुमति के काम नहीं किया जाएगा
बिजली विभाग ने निर्देशों को प्राथमिकता औा सख्ती से पालन करने को कहा
लुधियाना
पंजाब में बढ़ती गर्मी और बिजली की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला लिया है। बिजली कटौती पर रोक लगाने के लिए पावरकॉम ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने 30 अप्रैल तक 11 केवी और उससे ऊपर के सभी कार्यों (पीटीडब्ल्यू) पर रोक लगा दी है, ताकि लोगों को लगातार बिजली सप्लाई मिल सके और गर्मी के मौसम में राहत दी जा सके।
बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाए
विभाग के आदेशों के मुताबिक अब बिना जोनल ऑफिस की लिखित अनुमति के कोई भी काम नहीं किया जाएगा। पहले से तय सभी शटडाउन तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी मेंटेनेंस या अन्य काम चल रहा है, उसे तुरंत बंद किया जाए और बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए।
स्थिति पर लगातार नजर बनाए विभाग
बिजली विभाग ने इन निर्देशों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सख्ती से पालन करने को कहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और लोगों को कटौती से राहत मिलेगी। विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान कर सप्लाई को सुचारू रखा जा सके।


