पंजाब में भयानक सड़क हादसा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर गांव घुबाया के पास हादसा

ब्यास से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस तूफान का शिकार

सूचना मिलते ही पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

तेज हवाएं और आंधी चली, जिससे सड़क पर पेड़ गिर गया

फाजिल्का।

पंजाब में फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर गांव घुबाया के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां डेरा ब्यास से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस तूफान के कारण हादसे का शिकार हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सड़क पर पेड़ गिरा

जानकारी मुताबिक मौसम में अचानक बदलाव के चलते तेज हवाएं और आंधी चली, जिससे सड़क पर पेड़ गिर गया। इसी दौरान बस बेकाबू होकर पेड़ों से टकराती हुई सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जो डेरा ब्यास से फाजिल्का लौट रहे थे।इस हादसे में करीब 6 लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *