मृतकों की पहचान कश्मीर सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है
वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है
एक गंभीर घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा
बटाला।
पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान कश्मीर सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा को चेक किया जा रहा है।
गांव भोमा में अंधाधुंध फायरिंग हुई
पंजाब के बटाला के पुलिस स्टेशन घुमान के अधीन आते गांव भोमा में अंधाधुंध फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात सैर कर रहे तीन लोगों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।


