कुश्ती के दिग्गज ‘जस्सा पट्टी’ आम आदमी पार्टी में शामिल

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

‘रंगला पंजाब’ बनाने के आप के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी

जनसेवा के जज़्बे के साथ राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

पंजाब के गौरव और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा भट्टी जी का हार्दिक स्वागत है

खेल जगत में कड़ी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा

पंजाब डेस्क

पंजाब के गौरव और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा भट्टी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर पार्टी में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के गौरव जस्सा भट्टी के शामिल होने से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के जज़्बे के साथ जुड़कर, हम मिलकर राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।

आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत

मान ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- उनके AAP में शामिल होने से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। खेल जगत में उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।जस्सा भट्टी के साथ मिलकर हम पंजाब के युवाओं को नशे से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने के अपने अभियान को और तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *