वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी, पंजाबियों की मौज, 11 लॉन्ग वीकेंड, साल में 31 सरकारी छुट्टियां

आज की ताजा खबर
Spread the love

पंजाबियों को घूमने-फिरने और परिवार के साथ समय बिताने के कई मौके मिलेंगे

नए साल 2026 में सरकारी दफ्तर 365 दिनों में से केवल 244 दिन ही खुले रहेंगे

वहीं साल 2026 में मार्च और अप्रैल महीने छुट्टियों के लिहाज से सबसे खास रहेंगे

यह कैलेंडर सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा किया तैयार, 13 रिजर्व छुट्टियां भी

पंजाब डेस्क

नए साल 2026 में पंजाब के लोगों को छुट्टियों की भरपूर सौगात मिलने वाली है। पंजाब सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके अनुसार पूरे साल में 31 सरकारी छुट्टियां रहेंगी। इनमें से 5 छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं।

6 त्योहार शुक्रवार और 5 त्योहार सोमवार को

कैलेंडर के मुताबिक इस बार 6 त्योहार शुक्रवार और 5 त्योहार सोमवार को पड़ रहे हैं, जिससे शनिवार-रविवार के साथ मिलकर कुल 11 लॉन्ग वीकेंड बनेंगे। ऐसे में पंजाबियों को घूमने-फिरने और परिवार के साथ समय बिताने के कई मौके मिलेंगे।

केवल 244 दिन ही खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

सरकारी कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में सरकारी दफ्तर 365 दिनों में से केवल 244 दिन ही खुले रहेंगे। इन छुट्टियों के दौरान सरकारी कार्यालयों के अलावा नगर निगम दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

फरवरी माह में दो सरकारी छुट्टियां रविवार को

जनवरी महीने में केवल एक सरकारी छुट्टी है। इस बार 26 जनवरी सोमवार को पड़ रही है। फरवरी महीने में दो सरकारी छुट्टियां हैं, लेकिन दोनों रविवार को पड़ रही हैं। 1 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

मार्च और अप्रैल में 5-5 सरकारी छुट्टियां तय की

वहीं मार्च और अप्रैल महीने छुट्टियों के लिहाज से सबसे खास रहेंगे, क्योंकि इन दोनों महीनों में 5-5 सरकारी छुट्टियां तय की गई हैं। यह कैलेंडर पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें 13 रिजर्व छुट्टियां भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *