लुधियाना में मार्केट में घूमती दिखीं महिलाएं

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

इस घटना के बाद आस-पास के दुकानदार भी सहम गए हैं

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

शिकायत के आधार पर 4-5 महिलाओं के खिलाफ मामला

लेडीज सूट की दुकान नंबर 29 से 5 लाख 2 हजार की चोरी

लुधियाना :

लुधियाना में भदोड़ हाउस नजदीक एक सूटों की दुकान में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात महिलाओं के गिरोह ने दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद आस-पास के दुकानदार भी सहम गए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात 4-5 महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दुकान नंबर 29 में हुई चोरी

शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह पुत्र कर्नैल सिंह निवासी आत्म टावर, गोरी अपार्टमेंट, चंदर नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अप्रैल 2026 को उसकी भदोड़ हाउस के नजदीक पटियाला पार्किंग स्थित ‘हरजी क्रिएशन’ नाम की लेडीज सूट की दुकान नंबर 29 से करीब 5 लाख 2 हजार रुपए चोरी हो गए।

मार्केट में घूमती हुई नजर आई थीं 4-5 महिलाएं

पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि 28 अप्रैल को 4-5 अज्ञात महिलाएं मार्केट में घूमती हुई नजर आई थीं। इन महिलाओं ने अलग-अलग दुकानों में चोरी करने की कोशिश भी की। शिकायतकर्ता को पूरा शक है कि उसी गिरोह ने उसकी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *