देश में नहीं रुक रहा धमकियां मिलने का सिलसिला

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके

धमकी भरे ईमेल मिलते ही स्कूलों में शुरू हुईं कक्षाएं बीच में रोकी

सूचना मिलते ही पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं धी

हरियाणा डेस्क

देश में धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह गुरुग्राम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शहर के करीब 10 प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इस खबर के फैलते ही स्कूल परिसरों में दहशत का माहौल बन गया और अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

सुबह 8:33 बजे भेजे गए धमकी भरे ईमेल

पुलिस के अनुसार श्री राम, एमिटी और एचडीएफसी जैसे नामी स्कूलों समेत कई संस्थानों को सुबह करीब 8:33 बजे धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। उस समय तक स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो चुकी थीं, जिन्हें तुरंत बीच में ही रोक दिया गया। स्कूल प्रशासन को करीब 9 बजे इन धमकियों की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने शुरू की तलाशी, सुरक्षा बढ़ाई

सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों ने इमरजैंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिए और कई जगहों पर छुट्टी घोषित कर दी गई। अभिभावकों को तुरंत बच्चों को घर ले जाने के लिए बुलाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और बम निरोधक दस्ते भी अलर्ट पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *