राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे सीएम मान

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

मुलाकात के लिए 5 मई का समय, एक्स पर दी गई जानकारी

जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य

राष्ट्रपति मुर्मू से पंजाब के लोगों की आवाज मजबूती से रखूंगा

राष्ट्रपति भवन में बैठक के बाद अगली रणनीति होगी साझा

पंजाब डेस्क

आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में विलय होने के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए जाएंगे। उन्हें मुलाकात के लिए 5 मई का समय दिया गया है। सीएम मान ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

सिर्फ सीएम मान को दिया गया मिलने का समय

सीएम भगवंत मान ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पंजाब के लोगों के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 5 मई को दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है। हालांकि हमने सभी विधायकों के लिए समय मांगा था, लेकिन मुझे सिर्फ उन्हें मिलने का न्योता मिला है।

विधायकों के साथ जाऊंगा राष्ट्रपति भवन-मान

मैं अपने साथी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचूंगा। मेरे साथी विधायक बाहर रहेंगे और मैं अंदर जाकर सभी की ओर से माननीय राष्ट्रपति जी के सामने पंजाब और लोगों की आवाज मजबूती से रखूंगा। बैठक के बाद अगली रणनीति साझा की जाएगी। कीमती समय देने के लिए माननीय राष्ट्रपति जी का दिल से धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *