लुधियाना में सुबह-सुबह ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

पुलिस को आशंका-डर फैलाने के लिए की गई फायरिंग

आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

केस की जांच जारी, घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाई

जांच में इस घटना के पीछे फिरौती का एंगल सामने आया

लुधियाना

लुधियाना के खन्ना में ललहेड़ी चौक के पास ‘प्रेम ढाबा’ पर तड़के फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सुबह करीब 6:30 बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बंद पड़े ढाबे के शटर पर चार से पांच गोलियां दागीं और मौके से फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि फिरौती की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने डर का माहौल बनाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

चश्मदीद ने बताई पूरी घटना

ढाबे के पास स्कूटर रिपेयरिंग का काम करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि जैसे ही वह सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे, उन्हें अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि दो युवक बाइक पर आए और सीधे ढाबे की ओर फायरिंग करने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ललहेड़ी रोड की तरफ भाग निकले। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

हफ्ते पहले मांगी गई थी फिरौती

जांच में इस घटना के पीछे फिरौती का एंगल सामने आया है। ‘प्रेम ढाबा’ के मालिक नरेश पाठक को करीब एक सप्ताह पहले एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को शगनप्रीत सिंह बताते हुए 50 लाख रुपये की मांग की थी और पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *