पेट्रोल-डीज़ल के बाद अब CNG के बढ़े दाम

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

CNG की कीमतों में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है

पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है जब गैस के दाम बढ़ाए हैं

ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका जताई

आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा कीमत का असर

नई दिल्ली

तेल कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) एक बार फिर महंगी हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने मंगलवार 26 मई से CNG की कीमतों में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली-NCR में लागू नए रेट

नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में CNG का रेट ₹81.09 प्रति किलो से बढ़कर ₹83.09 प्रति किलो हो गया है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में अब उपभोक्ताओं को CNG के लिए ₹91.70 प्रति किलोग्राम चुकाने होंगे। इसके अलावा गुरुग्राम में भी CNG महंगी हो गई है और यहां नई कीमत ₹88.12 प्रति किलोग्राम तय की गई है।

पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा

इससे पहले तेल कंपनियों ने 25 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी। पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया गया। नई दरों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गई है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *