न्यूयॉर्क में सिख टैक्सी ड्राइवर से बदसलूकी का वीडियो, अश्वेत युवक ने बीच सड़क दिया धक्का, बुजुर्ग 15 फीट दूर जा गिरा

आज की ताजा खबर पंजाब विदेश
Spread the love

युवकों का आरोप-बुजुर्ग ने दो महिला दोस्तों को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी

यह मामला कब का है और सिख ड्राइवर कौन है? जानकारी सामने नहीं आई

कोई दुर्घटना नहीं, उल्टा युवतियां खुद गाड़ी के पास आई थीं, तब बनी स्थिति

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों से जानकारी ली

पंजाब डेस्क :

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक सिख टैक्सी ड्राइवर की दो अश्वेत युवकों के साथ बहस और हाथापाई का वीडियो सामने आया है। इस दौरान अश्वेत युवक बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर को धक्का देकर सड़क पर गिरा देता है। बुजुर्ग धक्का लगने से करीब 15 फीट दूर सड़क पर गिरा। युवक बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर पर आरोप लगा रहा था कि उसने उसकी दो महिला दोस्तों को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी है जबकि, बुजुर्ग इन आरोपों से इनकार कर रहा था। उल्टा वह कह रहा था कि ये युवतियां खुद उसकी गाड़ी की ओर आईं। हाथापाई के बाद बुजुर्ग सिख ड्राइवर ने पुलिस बुलाई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाकर वहां से चली जाती है। हालांकि, यह मामला कब का है और इसमें दिख रहा सिख ड्राइवर कौन है, यह जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो बनाने वाला युवक बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर पर आरोप लगा रहा था। जबकि, ड्राइवर आरोपों से इनकार कर रहा था।

पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है मौके पर मौजूद 2 युवक लगातार बुजुर्ग ड्राइवर को रोक रहे हैं और उसे अपनी गाड़ी तक जाने नहीं दे रहे। बहस इतनी बढ़ गई कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक अश्वेत युवक अचानक आक्रामक हो जाता है और बुजुर्ग ड्राइवर को जोर से धक्का दे देता है, जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिर जाता है। इस दौरान वीडियो बनाने वाला युवक उसे लगातार अपराधी कहकर संबोधित करता है।

पुलिस के आने पर युवकों का व्यवहार बदला

कुछ समय बाद मौके पर न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD स्कूल सेफ्टी ऑफिसर्स) पहुंचती है। पुलिस के सामने सिख ड्राइवर अपनी बात रखने की कोशिश करता है। जबकि, युवक दावा करता है कि उसके पास पूरी घटना का वीडियो सबूत मौजूद है। पुलिस के पहुंचने के बाद युवक का व्यवहार अचानक बदल जाता है और वह शांत होकर अधिकारियों से बातचीत करता दिखाई देता है। वह युवाओं के लिए सकारात्मक संदेश देने की भी बात करता है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों से जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *