लुधियाना में पैसों को लेकर विवाद

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि महिला को भी नहीं बख्शा

वहीं ये पूरा विवाद पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है

मूल रकम से ज्यादा पैसे ब्याज के रूप में वापस भी कर दिए

ब वह शिकायत लेकर थाने गए, तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की

लुधियाना :

लुधियाना के मेहरबान के अधीन गांव नूर वाले के साथ लगती ग्रीन सिटी कॉलोनी में गुंडागर्दी देखने को मिली। यहां कुछ लोगों ने सरेआम मारपीट की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने महिला को भी नहीं बख्शा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला को धक्के मारकर नीचे फेंका जा रहा है और उसके साथ हाथापाई की जा रही है। यह पूरा विवाद पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।पीड़ित बावर सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी व्यक्ति को कुछ दिन पहले पैसे दिलवाए थे। इसके बाद उन्होंने मूल रकम से ज्यादा पैसे ब्याज के रूप में वापस भी कर दिए। इसके बावजूद इन लोगों ने उनकी बाइक छीन ली और उनके साथ मारपीट की।

गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी

घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर थाने गए, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की ढील का फायदा उठाते हुए 29 मार्च की रात आरोपी फिर से उनके घर आ धमके। उन्होंने घर में घुसकर जमकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। बावर सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने पत्नी के बाल तक खींचे और पूरे परिवार को पीटा। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

दूसरे पक्ष की सफाई-झूठे आरोप लगा रहा

इस पूरे मामले में दूसरे पक्ष के हर्षवीर सिंह ने बावर सिंह के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। हर्षवीर ने बताया कि उन्हें खुद फोन करके बुलाया गया था कि आकर अपने पैसे ले जाओ। जब वे लोग वहां पहुंचे तो उन्हें गालियां दी गईं और पैसे देने से साफ मना कर दिया गया। बावर खुद मर्जी से बाइक देकर गया था। उसे कई बार फोन करके बात के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। अब उल्टे उनके ऊपर झूठे आरोप मढ़ रहा है।

पैसे के लेन-देन का है मामला : एसएचओ

थाना मेहरबान के SHO जगदीप सिंह ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामला पुलिस के ध्यान में है और यह मुख्य रूप से पैसों के लेन-देन का विवाद है। SHO जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित बावर सिंह को कई बार अपने बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया है, लेकिन वह थाने नहीं आ रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को दोबारा थाने बुला रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *