पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा यह बदलाव

पूनमदीप कौर संगरूर की नईं DC, जबकि राहुल चाबा को फरीदकोट की जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में सरताज चहल को संगरूर SSP पद से हटाकर मोगा का SSP बनाया

साथ ही प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा व बेहतर समन्वय लाने के रूप में देखा जा रहा

चंडीगढ़।

पंजाब सरकार ने देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दो जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) और चार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) के तबादले किए हैं। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय लाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। पंजाब सरकार के नए आदेशों के मुताबिक, पूनमदीप कौर को संगरूर का नया DC नियुक्त किया गया है, जबकि राहुल चाबा को फरीदकोट जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IPS अफसर भी बदले

पुलिस विभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सरताज चहल को संगरूर के SSP पद से हटाकर मोगा का नया SSP बनाया गया है। वहीं, रवजोत ग्रेवाल को संगरूर का नया SSP नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, मोगा में तैनात रहे SSP अजय गांधी को AIG प्रोविजनिंग के पद पर भेजा गया है। गगन अजीत सिंह को फाजिल्का का नया SSP बनाया गया है, जबकि उनकी जगह गुरमीत सिंह को मालेरकोटला का SSP नियुक्त किया है। सरकार ने सुखनाज सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में तैनात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *