जालंधर देहात के जंडू सिंघा मंडल में बीजेपी की जीत पर जश्न, लड्डू बांटकर मनाई खुशी

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

मंडल प्रधान दीपक सैनी बोले – बीजेपी को मौका मिला तो पंजाब से नशा और भ्रष्टाचार खत्म होगा

जालंधर देहात के जंडू सिंहा मंडल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और खुशी का इजहार किया।

मंडल प्रधान दीपक सैनी ने इस अवसर पर पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए अपील की कि जिस तरह बंगाल की जनता ने बीजेपी को सेवा करने का मौका दिया, उसी तरह वर्ष 2027 में पंजाब में भी बीजेपी को एक बार सेवा का अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी को मौका मिलता है तो पंजाब में नशाखोरी, कानून-व्यवस्था, धर्म परिवर्तन, गैंगस्टरवाद और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है और सरकार की जन-हितैषी योजनाएं आम जनता तक पहुंचाई जा सकती हैं।

इस मौके पर उप प्रधान लेंबर राम, उप प्रधान सतनारायण, जनरल सचिव सतपाल, एससी मोर्चा प्रधान हंसराज हंस, युवा मोर्चा प्रधान अशोक कुमार, महिला मोर्चा प्रधान तोशी और माइनॉरिटी मोर्चा प्रधान आलम हुसैन सहित मंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बड़े हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया और लोगों के साथ अपनी खुशी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *